सुपौल समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, 22 मामलों की सुनवाई
सुपौल, 29 मई (हि.स.)। सुपौल समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी सारा अशरफ ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे।
प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता अंजु कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

