सुपौल में परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान


सुपौल में परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान


सुपौल, 11 जुलाई (हि.स.)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल, सुपौल में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने की। उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक बालकृष्ण चौधरी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, परामर्शी उजाला सिंह तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि चंदन कुमार उपस्थित रहे।

मेले में परिवार नियोजन के सभी अस्थायी एवं स्थायी साधनों से संबंधित विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी एवं परामर्श दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में परिवार नियोजन के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा छोटे परिवार के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परिवार नियोजन के प्रति लोगों की समझ बढ़ाने का प्रयास किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों—प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल—में महिला बंध्याकरण तथा पुरुष नसबंदी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक लाभार्थी अपने गांव की आशा कार्यकर्ता या एएनएम से संपर्क कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story