सुपौल शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ले में जर्जर सड़क पर जल - जमाव की समस्या से लोग परेशान

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ले में जर्जर सड़क पर जल - जमाव की समस्या से लोग परेशान


सुपौल शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ले में जर्जर सड़क पर जल - जमाव की समस्या से लोग परेशान


सुपौल, 26 अप्रैल (हि.स.)।सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित राजेन्द्र नगर मुहल्ले में जर्जर सड़क पर जल - जमाव की समस्या से मुहल्ला वासी समेत आम लोग काफी परेशान हैं।

इस जटिल समस्या के निदान के लिए राजेन्द्र नगर वासियों ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा से गुहार लगाई है। मुहल्ले वासियों ने मुख्य पार्षद से अनुरोध करते हुए कहा है कि सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित जिला जदयू कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी रिंग बांध रोड, त्रिमुहानी से गजना पुल तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर है। नगर परिषद के द्वारा एक वर्ष पूर्व उसी सड़क के पश्चिमी भाग में नाले का निर्माण किया गया था जो सड़क से ऊंचा है, जिसके चलते हल्की बारिश में भी सड़क पर जल जमाव हो जाती है।

विगत एक दशक पूर्व शहरी विकास योजना मद से उक्त सड़क का पीसीसी निर्माण लगभग तीन सौ फीट किया गया था, जो तकरीबन पांच वर्षों तक कामयाब रहा। ज्ञात हो कि सुपौल जेल के गंदे पानी की निकासी के लिए सरकार द्वारा सम्प हाउस के माध्यम से सीवर पाइप लाइन उसी सड़क के पूर्वी भाग से सड़क खोदकर निकाला गया,जिसके चलते कई जगह सड़क टूट गया और उसका मरम्मत भी नहीं किया गया।

इन्हीं सब कारणों की वजह से उक्त सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। अगर समय रहते नगर परिषद के द्वारा उक्त सड़क निर्माण की दिशा में समुचित पहल की जाए तो जनहित के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा, तथा नगर परिषद की लोकोक्ति - स्वच्छ सुपौल - सुन्दर सुपौल की परिकल्पना भी चरितार्थ हो पाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story