श्रावणी मेला में 22 दिन शेष, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

WhatsApp Channel Join Now
श्रावणी मेला में 22 दिन शेष, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन


भागलपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज़ 22 दिन शेष रहे गए हैं। मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशास युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है।

सुल्तानगंज के नमामि गंगा घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट पर तैयारी शुरू कर दी गई है। नमामि गंगा घाट को बेरिकेडिंग, होडिंग, बैनर पोस्टर और बाबा भोलेनाथ के कलाकृति से सजाया जा रहा है।

उद्घाटन स्थल और जर्मन हेंगर टेंट को भी सजाया जा रहा है। उधर अजगैविनाथ मंदिर में इसबार अर्घा से जलार्पण की भी तैयारी की जा रही है। कांवरियों को इस बार जिला प्रशासन ने सारी सुविधाएं देने की तैयारी में जुट गई है।

कांवड़ियों को जर्मन हेंगर टेंट में खाना, रहना के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, शुद्ध पानी, बिजली, शौचालय की प्रायाप्त सुविधाएं देने में जुटी हुई है। कांवड़ियों को सारी सुविधाएं देने के लिए सुल्तानगंज स्टेशन परिसर को सजाया जा रहा है।

स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती, कांवड़िया के ठहराव स्थल, श चिकित्सा सुविधा सहित अन्य तैयारी की जा रही है।

उधर श्रावणी मेला के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, एसएसपी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों का दौरा जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story