अवैध प्लाईवुड मिल को पुलिस ने किया सील
पूर्वी चंपारण,28 मई (हि.स.)। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया में अवैध रूप से चल रहे प्लाईवुड मिल की सूचना पर डीएसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व ने वन विभाग की टीम ने धनधन प्लाईवुड इंटप्राइजेज में छापेमारी किया।
छापेमारी के दौरान टीम ने कागजातों की जांच की जिसमे लकड़ी के खरीद बिक्री के जरूरी पेपर नहीं पाए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों ने आरा मिल को सील कर दिया।
वही वन विभाग के अधिकारियों ने आरा मिल को सील करते हुए कागजात की मांग की है। अगर कागजात नहीं दिखाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग की टीम के द्वारा इस छापेमारी से अवैध रूप चला रहे आरा मील संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रखंड के कई जगहों पर प्लाई मशीन व आरा मशीन लोगों के द्वारा चलाया जाता है। जहां धड़ल्ले से भारी मात्रा में लकड़ी की खरीद बिक्री व चिराई का काम किया जाता है। लेकिन अब प्रशासन इस तरह के अवैध रूप से चल रहे आरा मशीनों पर कार्रवाई करने में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

