2 अक्टूबर को पटना में जुटेगा सुड़ी समाज, दरभंगा से बड़ी भागीदारी की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
2 अक्टूबर को पटना में जुटेगा सुड़ी समाज, दरभंगा से बड़ी भागीदारी की तैयारी


दरभंगा, 30 सितंबर (हि.स.)। आगामी 2 अक्टूबर को पटना के विद्यापति भवन में आयोजित होने वाले ‘सुड़ी सम्मान समारोह 2026’ में दरभंगा से बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला संयोजक राकेश नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। दरभंगा सम्मान समारोह के संयोजक प्रहलाद पूर्वे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

राकेश नायक ने कहा कि राष्ट्रीय सुड़ी महासभा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में दरभंगा जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से 2 अक्टूबर को पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

प्रमंडलीय सह संयोजक अशोक नायक ने कहा कि समारोह के माध्यम से सुड़ी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के शैक्षणिक और आर्थिक पिछड़ेपन को देखते हुए आरक्षण एवं अधिकार की मांग को लेकर एकजुटता जरूरी है।

पार्षद सोनी पूर्वे ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवी वर्ग की भी बड़ी भागीदारी होगी। वरिष्ठ समाजसेवी अरुण महतो ने ‘पटना चलो’ का आह्वान करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर समारोह में शामिल होने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story