सुब्रतो कप के लिए विलासपुर विद्यालय की 18 सदस्यीय बालिका फुटबॉल टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
सुब्रतो कप के लिए विलासपुर विद्यालय की 18 सदस्यीय बालिका फुटबॉल टीम घोषित


सीवान, 24 जून (हि.स.)।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्री सुब्रतो कप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, विलासपुर की 18 सदस्यीय बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है।

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ग दसवीं की छात्रा पिंकी कुमारी को टीम का कप्तान बनाया गया है।

घोषित टीम में पिंकी कुमारी (कप्तान), रागिनी कुमारी, अंशु कुमारी, संजना, रंजना, सबिता, बेबी, संध्या, पारो, रौशनी, अंजलि, आराधना, खुशबू, अर्चना, ज्योति, नैना, नीतू एवं पूजा कुमारी शामिल हैं।

प्राचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 एवं 26 जून 2026 को सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होगी। टीम पिछले कई दिनों से नियमित अभ्यास कर रही है और खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में विद्यालय की बालिका फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार चैंपियन का खिताब जीता था।

इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। इस वर्ष भी टीम की तैयारी काफी मजबूत है तथा इसमें कई राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।

टीम चयन की घोषणा के बाद खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, रंजीत लकड़ा सहित कई शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story