एसडीएम ने गैस वितरकों और पीडीएस डीलरों को दी सख्त हिदायत
अररिया 05 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से गठित अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को एसडीएम अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गई,जिसमें घरेलू गैस वितरकों और पीडीएस डीलरों को सरकार और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तय गाइडलाइन का पालन का सख्त निर्देश दिया।
एसडीएम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत पीडीएस डीलरों और गैस वितरकों को वितरण में किसी तरह की कोताही और गलत करने को बर्दाश्त से बाहर बताया और कहा कि यदि पालन नहीं किया जाता है,उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शामिल सदस्यों ने पीडीएस डीलर,खाद एवं उर्वरक डीलरों के साथ गैस वितरकों की शिकायत की।धान की फसल पौधों के रोपण के बाद यूरिया को लेकर कालाबजारी की शिकायत भी बैठक में की गई।
बैठक में फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी,विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि,भरगामा से राजीव कुमार यादव,जुबेर आलम,नरपतगंज से रामानंद देव,बाबूजी ऋषिदेव,हाजी फरजान अली,पवन कुमार मिश्रा,नूरसबा खातून,नसीमुद्दीन,जोगबनी के रामराज गुप्ता,ओमप्रकाश समेत सभी कंपनी के गैस वितरक,पीडीएस डीलर के प्रतिनिधि,परिवहन अभिकर्ता,फारबिसगंज,भरगामा और नरपतगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

