छात्राओं को किया गया सम्मानित
भागलपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। बनारसीलाल वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया में शनिवार को आयोजित हुए अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को प्राचार्य एवं पूर्व प्राचार्य प्रोo डॉo विभांशु मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉo अवधेश रजक ने सभी प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं लगन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉo विभांशु मंडल ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ आरती कुमारी, डॉo विनीता सिन्हा,डॉ ममता झा, डॉ सुनीता कुमारी भी उपस्थित रहीं और सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित हुई छात्राओं में कुमारी राजकन्या, दीक्षा मिश्रा, शिवानी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, दुर्गा मिश्रा, निक्की कुमारी, सीता कुमारी और अलका कुमारी उपस्थित थीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

