विद्यार्थी सहयोग शिविर में डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों काे समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थी सहयोग शिविर में डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों काे समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश


विद्यार्थी सहयोग शिविर में डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों काे समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश


सुपौल, 25 अगस्त (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुपौल में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। संवाद के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान की व्यवस्था और प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को उनके त्वरित निदान तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से रखने और उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story