विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का धरना

WhatsApp Channel Join Now
विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का धरना


भागलपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारी अपने मांगों के समर्थन में गुरुवार को एक दिवसीय धरना पर बैठ गए।

धरना कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। धरना दे रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि राज्य के सभी राजस्व कर्मचारियों को अविलंब उनके गृह जिला में पदस्थापन किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से दूर-दराज के जिलों में तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग भी जोरशोर से उठाई।

उनका कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला 1900 रुपये का ग्रेड पे काफी कम है। जिसे बढ़ाकर 2800 रुपये किया जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story