छपरा में छठे दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी महामारी का खतरा बढ़ा

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 04 अगस्त (हि.स.)। छपरा नगर निगम सहित सारण प्रमंडल के सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों में दैनिक सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन एवं बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

सारण प्रमंडल अध्यक्ष सियाराम सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कर्मचारी दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायी करने, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा एसीपी एवं एम एसीपी का लाभ देने की मांगों पर अड़े हैं। आंदोलन के छठे दिन छपरा नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला, एनजीओ के सफाई अभियान का विरोध किया और जनप्रतिनिधियों एवं बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के अंत में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष सियाराम सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य स्तर पर ठोस समझौता नहीं होता, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

स्थानीय निवासी व व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हड़ताल के कारण शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कचरे के अंबार से तीखी दुर्गंध आ रही है और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो शहर में डेंगू और अन्य संक्रामक महामारियां फैलने का गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

इस मामले पर छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता चल रही है और जल्द ही कोई सकारात्मक रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए फिलहाल आउटसोर्सिंग के माध्यम से शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story