बिहार के आठ जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 20 मार्च (हि.स.)।

राजधानी पटना समेत बिहार के पूर्वोतर जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आठ शहरों मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर एवं बांका जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है।

साथ ही कुछ स्थानों पर ओला गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं। ज्यादातर भागों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस एवं 23.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 36.9 डिग्री सेल्सियस भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 34.0 23.9

गया 34.8 20.4

भागलपुर 32.1 19.6

मुजफ्फरपुर 30.2 22.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story