महिला आरक्षण विधेयक रोकना लोकतंत्र के लिए काला दिन: आश्रिता शर्मा
सारण, 24 अप्रैल (हि.स.)। छपरा परिसदन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आश्रिता शर्मा ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को रोकने के लिए विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन की कड़े शब्दों में निंदा की।
आश्रिता शर्मा ने इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात और भारतीय लोकतंत्र का काला दिन करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष मोदी विरोध में इतना अंधा हो चुका है कि उसे महिलाओं के अधिकार और इस बिल का महत्व दिखाई नहीं दे रहा। सत्ता की लालच में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आधी आबादी के खिलाफ खड़े हो गए हैं ,जिससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का हक एक बार फिर छिन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस ऐतिहासिक बिल का विरोध करने वालों को भविष्य में भारी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अन्नु सिंह, प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, महामंत्री विवेक सिंह, सुनीता कुमारी, हीरामुनी ताती सहित कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

