आठ मामलों में फरार आरोपित अशोक पांडे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
आठ मामलों में फरार आरोपित अशोक पांडे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार


सारण, 02 अगस्त (हि.स.)। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को एक सफलता हाथ लगी है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिले के टॉप-10 आरोपितों में शामिल अशोक पाण्डेय उर्फ अशोक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर दरियापुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी बिसाही दरियापुर का निवासी है, जो दरियापुर थाना कांड संख्या-441/25 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत फरार था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर दरियापुर और परसा थानों में हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसे करीब आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story