भागलपुर में जदयू नेताओं पर की गई बयानबाजी की निंदा, जिलाध्यक्ष ने दी पंचायत चुनाव लड़ने की चुनौती

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर में जदयू नेताओं पर की गई बयानबाजी की निंदा, जिलाध्यक्ष ने दी पंचायत चुनाव लड़ने की चुनौती


भागलपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जदयू जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी पर कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता ललन सर्राफ पर छोटू सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी ठोस तथ्य और प्रमाण के इतने सम्मानित पदों पर आसीन वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाना राजनीतिक हताशा और नकारात्मक राजनीति का जीता-जागता उदाहरण है। जिलाध्यक्ष ने छोटू सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति किसी की निजी जागीर नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, यदि उनमें राजनीतिक साहस है, तो वे एक बार पंचायत चुनाव लड़कर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और जनाधार साबित करके दिखाएं। इस मौके पर मौजूद जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने भी इस बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाना छोटू सिंह की संकीर्ण सोच, हताशा और सामंतवादी मानसिकता को दर्शाता है। प्रवक्ता ने स्पष्ट शब्दों में नसीहत दी कि विरोध करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यह विरोध लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार के दायरे में रहकर ही होना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story