यूआईडीएआई ने आधार प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को ‘ स्टेट प्रगति अवाॅर्ड ’ से किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
यूआईडीएआई ने आधार प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को ‘ स्टेट प्रगति अवाॅर्ड ’ से किया सम्मानित


देशभर में बेस्ट परफाेर्मिंग स्टेट के रूप में बिहार की विशेष सराहना

आधार प्रमाणीकरण में बिहार की धमक

: नीतीश मिश्रा

पटना, 30 सितंबर (हि.स.)।

सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि कोलकाता में 29 सितंबर 2026 को आयोजित 5वें आधार संवाद के अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग को आधार प्रमाणीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘ स्टेट प्रगति अवाॅर्ड ’- बेस्ट ऑथेंटिकेशन टर्नअराउंड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ) सौरभ विजय ने बिहार के प्रदर्शन की विशेष सराहना की तथा बिहार को देशभर में बेस्ट परफाेर्मिंग स्टेट के रूप में मान्यता दी गई। यह सम्मान बिहार के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ राज्य में डिजिटल सेवाओं के प्रभावी एवं सुगम क्रियान्वयन की दिशा में बिहार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार में प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आधार प्रमाणीकरण किए जा रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर आधार प्रमाणीकरण का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन राज्य में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों के डिजिटल सेवा तंत्र के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करता है।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उनके कुशल नेतृत्व और विभाग के निरंतर प्रयासों से राज्य में डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को नई गति मिली है। यह सम्मान बिहार सरकार की नागरिक-केंद्रित, सुरक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी डिजिटल व्यवस्था के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story