भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने किया उद्घाटन


भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने किया उद्घाटन


भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने किया उद्घाटन


भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने किया उद्घाटन


सारण, 16 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सारण पूर्वी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।

डॉ आर एन सिंह इवनिंग कॉलेज में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतोंऔर विचारधारा से जोड़ना है।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आधुनिक आवश्यकताओं को देखते हुए इस शिविर में कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के बेहतर व प्रभावी उपयोग की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना और सेवा भाव से कार्य करते हैं।

अपने संबोधन में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं।

संगठन महामंत्री नागेंद्र ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीतियों, सिद्धांतों और जनसेवा के उद्देश्यों को समझने में मदद मिलेगी, जिससे वे जनता के बीच प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।

सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू ने बताया कि यह दो दिवसीय शिविर कई सत्रों में विभाजित है। इसमें वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास और विकास, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप, बूथ प्रबंधन और आगामी बूथ स्तरीय कार्यक्रमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शिवेश राम, छपरा नगर विधायक छोटी कुमारी, पूर्व विधायक डॉ सी एन. गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, रमेश प्रसाद, रामदयाल शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाह, विवेक कुमार सिंह, कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, रमाकांत सिंह सोलंकी, निरंजन शर्मा और सत्रोहन भक्त सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story