स्टार्टअप और साइबर सेफ्टी जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
स्टार्टअप और साइबर सेफ्टी जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित


सुपौल, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले के +2 उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज, सुपौल में छात्रों के लिए स्टार्टअप एवं साइबर सेफ्टी जागरूकता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय, सुपौल से स्टार्टअप फैकल्टी इंचार्ज शादाब आजम सिद्दीकी एवं स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप योजना, नवाचार, उद्यमिता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदीप कुमार ने कहा कि नए विचार एवं रचनात्मक सोच के बल पर छात्र भी आत्मनिर्भर बन सकते है। शादाब आजम सिद्दीकी ने उद्यमिता , आइडिया डेवलपमेंट तथा सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण परिवेश से जुड़े स्टार्टअप प्रतियोगिता आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बद्री नारायण रौशन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा देते है और उन्हें नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। इस कार्यशाला में शिक्षक विक्टर विजय कुमार, आर के पांडेय, ज्ञानेश्वर गौतम , मंजेश कुमार शिप्रा रानी सिंह ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। छात्र प्रतिनिधि रोहित राज, आयुष राज एवं सूरज कुमार ने सफल संचालन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story