स्टार्टअप बिहार स्टेकहोल्डर संवाद  में स्टार्टअप्स की फंडिंग, ग्रोथ और मार्केट एक्सेस पर संवाद

WhatsApp Channel Join Now
स्टार्टअप बिहार स्टेकहोल्डर संवाद  में स्टार्टअप्स की फंडिंग, ग्रोथ और मार्केट एक्सेस पर संवाद


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने तथा स्टार्टअप्स की जरूरतों के अनुरूप सपोर्ट सिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप बिहार स्टेकहोल्डर डायलॉग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधि, स्टार्टअप सेल, इनक्यूबेशन सेंटर, इन्वेस्टर्स एवं विभिन्न स्टार्टअप्स की सक्रिय भागीदारी रही। फंडिंग, कैपिटल मार्केट एक्सेस, एसएमई लिस्टिंग, इन्वेस्टर रेडीनेस, टेक्नोलॉजी, इनक्यूबेशन और बैंकिंग सपोर्ट जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

एमएसएमई के निदेशक अमन समीर ने कहा स्टार्टअप और एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरुआती चरण से लेकर विस्तार तक जरूरी मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि इनोवेटिव आइडियाज को सस्टेनेबल एंटरप्राइजेज में बदला जा सके। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवा अपने आइडियाज़ को सफल स्टार्टअप में परिवर्तित कर सकें और राज्य में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित हों।

उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा उद्योग विभाग बिहार में एक मजबूत और सक्षम स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा प्रयास है कि स्टार्टअप्स को केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि बेहतर तकनीकी, संस्थागत और बाजार संबंधी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए। । इवैल्यूएशन प्रोसेस को एआई-बेस्ड बनाया जा रहा है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और लगभग 15–20 दिनों के समय की बचत होगी।

कार्यक्रम में स्टार्टअप बिहार ऐप पर भी चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण दिया गया। स्टार्टअप्स से ऐप और स्टार्टअप बिहार की विभिन्न पहलों को लेकर फीडबैक एवं सुझाव लिए गए, ताकि सेवाओं को उनकी जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बनाया जा सके।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

रोड एक्सप्रेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड एवं वेद प्रभा एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड को लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट एवं निरंतर रेवेन्यू ग्रोथ के लिए सम्मानित किया गया। आरसीएक्स लाइट प्राइवेट लिमिटेड को ‘शार्क टैंक इंडिया’ में शामिल होकर सफलतापूर्वक इन्वेस्टमेंट हासिल करने तथा गौद्रिका डिजिटल लेबर चौक प्राइवेट लिमिटेड को ‘भारत के सुपरफाउंडर्स’ में शामिल होकर सफलतापूर्वक इन्वेस्टमेंट हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, एग्रिक्स एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड को वेंचर कैपिटल फंड्स एवं अन्य इन्वेस्टर्स से ₹9 करोड़ की फंडिंग हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन स्टार्टअप्स, बैंक प्रतिनिधियों, इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप सेल एवं इन्वेस्टर्स के साथ इंटरैक्शन सेशन के साथ हुआ, जिसमें स्टार्टअप्स की आवश्यकताओं, चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story