एसएसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, टर्नआउट और अनुशासन को सराहा

WhatsApp Channel Join Now
एसएसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, टर्नआउट और अनुशासन को सराहा


एसएसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, टर्नआउट और अनुशासन को सराहा


भागलपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा मंगलवार को स्थानीय पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस विशेष अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों के टर्नआउट (वेशभूषा), अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा परेड के संचालन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने जवानों की मुस्तैदी और शारीरिक दक्षता को देखकर संतोष व्यक्त किया। परेड के उपरांत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्य के प्रति सदैव तत्पर रहने, उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने, कार्यकुशलता और पेशेवर दक्षता (प्रोफेशनल स्किल्स) को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि उसकी कार्यशैली और अनुशासन से बनती है, इसलिए ड्यूटी के दौरान हर जवान को पूरी सजगता बरतनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771471 Articles

Share this story