एसएसपी ने किया प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एसएसपी ने किया प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण


एसएसपी ने किया प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण


एसएसपी ने किया प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण


सारण, 28 अप्रैल (हि.स.)। छपरा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड के अनुशासन, एकरूपता और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। प्रशिक्षुओं के शानदार प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए एसएसपी ने उनका मनोबल बढ़ाया।

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा को पुलिस सेवा का मूल आधार बताया। एसएसपी ने कहा कि एक कुशल पुलिसकर्मी बनने के लिए शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक सजगता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में व्यावहारिक ज्ञान को और अधिक प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story