अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए नियमित एवं सघन गश्ती करे पुलिसः एसएसपी
भागलपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर प्रमोद कुमार द्वारा शनिवार को गोराडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी द्वारा थाना में लंबित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान की प्रगति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए नियमित एवं सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। साथ ही ड्रग्स के साथ अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के लिए त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने थाना कर्मियों को आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

