एसएसबी ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर शुरू किया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर शुरू किया प्रशिक्षण


अररिया 30 जून(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से मंगलवार से विभिन्न गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर तीस दिवसीय ब्यूटीशियन, सिलाई कढ़ाई और मशरूम की खेती के ट्रेनिंग की शुरुआत की।

एसएसबी 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता द्वितीय-कमान-अधिकारी के मार्गदर्शन में जीवंत गांव भवानीपूर, गौरपुछरी, डुमरबन्ना एवं बेला में ब्यूटीशियन, सिलाई एवं मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। जानकारी एसएसबी की ओर से दी गई।

जरूरतमंद सीमावर्ती बेरोजगार महिलाओं को 30 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ समारोह में कमांडिंग अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपना अभ्यास जारी रखेंगे एवं प्रशिक्षण संबंधित जानकारी ली।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता, उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, सहायक कमांडेंट एवं एफ समवाय प्रभारी राणा कुमार, सहायक कमांडेंट एवं जी समवाय प्रभारी सौरभ सिंह, सहायक कमांडेंट एवं ई समवाय प्रभारी आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी, कार्मिक और ग्रामीण मौजूद थे।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story