एसएसबी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, 200 लोगों को उपचार कर नि:शुल्क दी दवा

WhatsApp Channel Join Now

बेतिया, 29 मार्च (हि.स.)। 47वीं वाहिनी एसएसबी(रक्सौल) के कमांडेंट संजय पांडेय के निर्देश पर कंगली गांव में मानव चिकित्सा शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया।शिविर 47वीं वाहिनी एसएसबी चिकित्सा -कमांडेंट डॉ.निशिकान्त के द्वारा लगभग 200 स्थानीय नागरिकों को उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गई।

साथ ही शिविर में आये नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली हेतु त्वचा रोग(फंगल इन्फेक्शन),डायबिटीज और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने,हृदय रोग,स्ट्रोक,किडनी से जुड़ी गंभीर शारीरिक समस्याएं एवं इनसे बचने के उपाय से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय,कंगली के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।एसएसबी के द्वारा मानव चिकित्सा शिविर के आयोजन हेतु कंगली गांव तथा आसपास के गावों से आये ग्रामीणों ने एसएसबी की प्रशंसा करते हुए कहा कि निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर से सीमावर्ती नागरिकों को लाभ होता है तथा इसे समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दी।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story