राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लगाया एक पेड़ मां के नाम

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लगाया एक पेड़ मां के नाम


अररिया 02 अक्टूबर (हि.स.)।

एसएसबी 56वीं वाहिनी की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवानों ने वृक्षारोपण किया।

वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर संदीक्षा परिवार के बच्चों का निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा महात्मा गांधी के उच्च विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान हमें प्रकृति और अपनी जननी दोनों के प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश देता है।

वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story