फिटनेस की डोज,आधा घंटा रोज के संदेशों के साथ एसएसबी का दौड़

WhatsApp Channel Join Now
फिटनेस की डोज,आधा घंटा रोज के संदेशों के साथ एसएसबी का दौड़


अररिया 24 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन के अंतर्गत स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान 31 अक्टूबर तक आयोजित है।अभियान का मुख्य उद्देश्य फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के संदेश के माध्यम से कार्मिकों एवं आमजन को प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट शारीरिक गतिविधि अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसी क्रम में शनिवार को एसएसबी 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार द्वितीय कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत 3 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस एवं स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story