एसएसबी में फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के तहत जॉगिंग कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी में फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के तहत जॉगिंग कार्यक्रम आयोजित


एसएसबी में फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के तहत जॉगिंग कार्यक्रम आयोजित


सुपौल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सुपौल में बुधवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0-2026 के तहत ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ अभियान के अंतर्गत जॉगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित मार्ग पर जॉगिंग कर नियमित व्यायाम का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, जॉगिंग और विभिन्न खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक सक्रियता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस पहल के जरिए नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768542 Articles

Share this story