पूर्णिया रेंज के एसएसबी के डीआईजी ने 56वीं बटालियन में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्णिया रेंज के एसएसबी के डीआईजी ने 56वीं बटालियन में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन

पूर्णिया रेंज के एसएसबी के डीआईजी ने 56वीं बटालियन में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन

अररिया 06 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी के पूर्णिया रेंज के डीआईजी मधुकर अमिताभ बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय पहुंचे, जहां उप महानिरीक्षक को एसएसबी जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया।

तत्पश्चात उप-महानिरीक्षक को कमांडिंग ऑफिसर सह द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के द्वारा गुलदस्ता व शॉल भेंट देकर सम्मानित किया गया।

एसएसबी के पूर्णिया रेंज के डीआईजी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ बटालियन मुख्यालय परिसर में बने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

मौके पर एसएसबी डीआईजी मधुकर अमिताभ, द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता, उप कमांडेंट रवि कान्त चौधरी, सहायक कमांडेंट राशी भरद्वाज, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) मिस सबाना सहित अन्य बल कार्मिक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story