एसएसबी ने नेपाल एपीएफ के साथ बॉर्डर पर की संयुक्त गश्ती

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने नेपाल एपीएफ के साथ बॉर्डर पर की संयुक्त गश्ती


अररिया 04 मई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं वाहिनी की बी समवाय डूबा टोला के जवानों ने नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ सोमवार को भारत नेपाल खुली सीमा पर संयुक्त रूप से गश्ती की।

संयुक्त गश्ती सीमा स्तंभ संख्या 171 के पास किया गया l इस दौरान एसएसबी की तरफ से सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय सिंह एवं 04 अन्य जवान तथा नेपाल आर्म्ड पुलिस फाॅर्स की तरफ से उप निरीक्षक उमेश मंडल तथा 04 जवान अन्य उपस्थित रहे l साथ ही दोनों पार्टियों के पार्टी कमांडरों एवं जवानों की उपस्थिति में समन्वय बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि एवं अराजक तत्वों की जानकारी एक दूसरे को समय पर दिए जाने,ज्यादा से ज्यादा संयुक्त गश्ती करने ताकि सीमा स्तंभों को सुरक्षित रखा जा सके एवं अतिक्रमण पर निगरानी रखी जा सके,सीमा पार करने वाले संदिग्ध सभी प्रकार के नागरिकों की गहन जांच करने एवं आवश्यक दस्तावेज चेक करने, जिससे थर्ड कंट्री का कोई भी नागरिक एक देश से दूसरे देश जाकर गलत कार्य न कर सके मुद्दे पर बातचीत हुई।

इसके अलावा सीमा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना पूर्णतः वर्जित है। यदि इस प्रकार की कोई गतिविधि नजर आती है तो उसे पर रोक लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने, कुछ ही समय पश्चात मक्के की फसल कटने वाली है, जिसको ढोने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक्टर या अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन एक देश से दूसरे देश कर सकते हैं इसलिए उन पर नजर रखने पर सहमति बनी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story