रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा का आयोजन


भागलपुर, 20 मार्च (हि.स.)। जिले के नाथनगर में श्री रामचरित्र मानस न्वाहपारायण यज्ञ समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा का आयोजन शुक्रवार से राम जानकी ठाकुरबाड़ी घोषी टोला में किया गया है। इसके पूर्व कलश शोभा यात्रा निकला गया।

कलश शोभा यात्रा रामजनकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर अनाथालय रोड, नाथनगर थाना चौक होते हुए के बी लाल रोड, टमटम चौक होते हुए नरसिंह भगवान ललमटिया में जल भरा। पुनः नरसिंह भगवान से जल भर कर श्रद्धालु राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर घोषी टोला पहुंचा। वहीं राम जानकी ठाकुरबाड़ी घोसी टोला के अध्यक्ष सिकन्दर यादव ने बताया कि पूज्य व्यास पिकेश जी महाराज के द्वारा रामचरित्र मानस का पाठ सुबह से रात्रि तक कथा वाचक पूजनीय महेश प्रसाद जी महाराज और पूज्य शत्रुघ्न दास जी महाराज के द्वारा कथा किया जायेगा। वहीं इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पप्पू यादव, दिलीप दीपक,दिलीप शाह, बाल्मीकि कुमार, यादव, सुजीत यादव, सचिन यादव, मनीष यादव इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story