बेरुई में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 18 मई (हि.स.)। बनियापुर प्रखंड के बेरुई स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य और भक्तिमय माहौल में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

यज्ञ की शुरुआत विशाल जलभरी शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा बेरुई गांव के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पूरब टोला स्थित पोखर पहुंची। वहां देव नारायणाचार्य जी महाराज की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जलभरी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक, कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामकथा, रासलीला और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story