यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेंगी दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेंगी दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें


भागलपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने भागलपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये दोनों ट्रेनें मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को भागलपुर से रवाना होंगी।

गाड़ी संख्या 04455 10 नवंबर को शाम 7:00 बजे भागलपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04477 दूसरी विशेष ट्रेन भी 10 नवंबर को ही रात 9:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ये दोनों विशेष ट्रेनें नियमित 12367 भागलपुर–आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस के समान मार्ग और ठहरावों (स्टॉपेज) का पालन करेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से दिल्ली की ओर जाने वाले उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें नियमित ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774470 Articles

Share this story