सारण जिला में संवेदनशील स्थान पर चल रहा विशेष जांच अभियान

WhatsApp Channel Join Now
सारण जिला में संवेदनशील स्थान पर चल रहा विशेष जांच अभियान

सारण जिला में संवेदनशील स्थान पर चल रहा विशेष जांच अभियान

सारण जिला में संवेदनशील स्थान पर चल रहा विशेष जांच अभियान

सारण, 24 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल ने वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के अनुपालन की कड़ाई से जांच की।

नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की गई। सारण पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story