महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

अररिया 13 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज में 1904 से निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस को लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।रात भर शहर में पसरे कूड़े कचरों का उठाव किया गया।सुबह में सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ ही पानी का छिड़काव किया गया।स्वयं मुख्य पार्षद वीणा देवी सफाई अभियान का मॉनिटरिंग करती रही।इसके अलावा सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम किया गया और सड़कों पर प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बांस की बेरीकेडिंग की गई असुरक्षित स्थानों और नालों के पास भी बांस से बेरीकेडिंग कराई गई,ताकि किसी तरह का हादसा नहीं हो पाए।

सड़क पर खड़ी होकर सफाई कार्यों का मॉनिटरिंग कर रही मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस में न केवल शहर के विभिन्न अखाड़ों से बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हो,इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story