विशेष अभियान 6.0 के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबी में चला वृहद स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
विशेष अभियान 6.0 के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबी में चला वृहद स्वच्छता अभियान


विशेष अभियान 6.0 के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबी में चला वृहद स्वच्छता अभियान


सुपौल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार के विशेष अभियान 6.0 के तहत निर्धारित थीम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के अंतर्गत 1 अक्टूबर को 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के वाहिनी मुख्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान का आयोजन वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान वाहिनी मुख्यालय के कार्यालय परिसर, आवासीय क्षेत्र, सड़क एवं आसपास के चिन्हित स्थानों में व्यापक साफ-सफाई की गई। अधिकारियों एवं जवानों ने श्रमदान करते हुए परिसर में जमा कूड़ा-कचरा, सूखे पत्ते और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका उचित निस्तारण किया।

अभियान में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान कार्मिकों को कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व को लेकर भी जागरूकता फैलायी गई।

अधिकारियों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से बताया गया कि विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण तैयार करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अभियान में बल कर्मियों की सहभागिता से परिसर में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story