एसपी ने जनता दरबार में सुनी 150 लोगों की समस्याएं



एसपी ने जनता दरबार में सुनी 150 लोगों की समस्याएं


बेगूसराय, 17 मार्च (हि.स.)। बेगूसराय पुलिस इन दिनों अपराध नियंत्रण के लिए विभिन्न तरीके से काम करने के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में भी क्रियाशील है। प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित किए जाते हैं तो एसपी का जनता दरबार भी लगातार चल रहा है।

इसी कड़ी में एक बार फिर बेगूसराय जिला पुलिस कार्यालय में एसपी योगेन्द्र कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने एक-एक कर 150 लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जनता दरबार में मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया भी उपस्थित थे, जिन्हें समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने बताया कि सभी आमजनों के समस्याओं के लिए साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी प्रत्येक दिन पीड़ित उनसे मिलकर अपनी समस्या रख सकते हैं। बेगूसराय पुलिस का कंट्रोल रूम नंबर 06243-230200 तथा साइबर सेल व्हाट्सएप नम्बर 8540036840 भी एक्टिव मोड में है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story