एसपी ने जन शिकायत निवारण के तहत दर्जनों फरियादियों की सुनी फरियाद

WhatsApp Channel Join Now
एसपी ने जन शिकायत निवारण के तहत दर्जनों फरियादियों की सुनी फरियाद


अररिया 18 मई(हि.स.)।

एसपी जितेंद्र कुमार ने जन शिकायत निवारण को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों की फरियाद को सुनी।

फरियादियों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को फोन कर शिकायत निबटारे को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।जिसमें विधि व्यवस्था और मादक पदार्थों के प्रयोग और गाली गलौज सहित अन्य विधि संबंधित मामले थे।

मौके पर एसपी जितेंद्र कुमार ने फरियाद लेकर फरियादियों को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।अगर कहीं भी मादक पदार्थ की बिक्री या इससे संबंधित मामलों के साथ विधि व्यवस्था से जुड़े मामले सामने आते हैं तो सीधे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी दी जा सकती है।उन्होंने आश्वस्त किया कि जानकारी देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story