कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में सिकरौल थानाध्यक्ष निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

बक्सर, 12 जुलाई (हि.स.)। बक्सर पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की।

एसपी के तरफ से बताया गया है कि थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप था। मामले की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

बक्सर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

Share this story