सोनवर्षा विधायक रत्नेश सादा ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर कायम की अद्भुत मिसाल

WhatsApp Channel Join Now
सोनवर्षा विधायक रत्नेश सादा ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर कायम की अद्भुत मिसाल


सहरसा, 1 दिसंबर (हि.स.)।

महिषी की विद्वत परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए सोनवर्षा विधानसभा से लगातार तीसरी बार विजय हुए रत्नेश सादा ने बिहार विधानसभा में संस्कृत में शपथ लेकर एक अद्भुत मिशाल कायम की है।

विदित हो कि मूलतः महिषी प्रखंड की मूल निवासी रत्नेश सादा महिषी स्थित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से संबंध श्री उग्रतारा भारती मंडन संस्कृत महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। महिषी की पहचान विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा में एक अलग स्थान रखता है जहां।

जहां आदि शंकराचार्य मंडन मिश्र और उनकी धर्मपत्नी भारती से शास्त्रार्थ करने महिषी आए थे। मंडन मिश्र के आवास पर शास्त्र में निपुण तोता भी संस्कृत का वाचन करते थे। वही देश विदेश से छात्र संस्कृत अध्ययन के लिए आते थे। आज उसी परम्परा को जीवन्त करते हुए रत्नेश सादा ने संस्कृत में बिहार विधान सभा में प्रमाणित किया है। उनके द्वारा संस्कृत में शपथ लेने पर अनेकों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। साथ ही संस्कृत सहित महिषी के उत्थान की बात की है।जो प्रशंसनीय व बेहद सराहनीय है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story