जेन जेड के हाथों स्थानीय बाजारों का डिजिटलीकरण, रोजगार का मॉडल बना रही सॉफ्टा

WhatsApp Channel Join Now
जेन जेड के हाथों स्थानीय बाजारों का डिजिटलीकरण, रोजगार का मॉडल बना रही सॉफ्टा


जेन जेड के हाथों स्थानीय बाजारों का डिजिटलीकरण, रोजगार का मॉडल बना रही सॉफ्टा


पटना, 10 नवंबर (हि.स.)। बिहार में स्थानीय बाजारों का डिजिटलीकरण युवाओं के रोजगार का आधार बने और छोटे कारोबार डिजिटल अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना सकें, इसी सोच के साथ सॉफ्टा टेक्नोलॉजीज अपने सोशल प्लेटफॉर्म जेडकेटीओआर (ZKTOR) का विस्तार कर रही है।

छोटे शहरों और कस्बों से शुरू इस पहल में कंपनी चाहती है कि जेन ज़ेड पीढ़ी बिखरे हुए पारंपरिक बाजारों को डिजिटल बनाने का नेतृत्व करे, उन्हें सहेजे और इसी प्रक्रिया में अपने लिए आजीविका तैयार करे।

सोशल मीडिया, लोकल मीडिया, विज्ञापन और ई-कॉमर्स को आगे बढ़ाना, छोटे उद्यमों का डिजिटलीकरण करना, उन्हें प्लेटफॉर्म से जोड़ना और ऑनलाइन सेवाओं के इस्तेमाल में मदद देना युवाओं के काम का हिस्सा होगा।

वीडियो, फोटो, एंटरटेनमेंट और नॉलेज से जुड़े कंटेंट के जरिए दर्शक जुटाने वाले क्रिएटर्स के लिए भी मोनेटाइजेशन का रास्ता है। कंपनी के मुताबिक, जेडकेटीओआर क्रिएटर्स को उनके कंटेंट से होने वाली किसी भी तरह की इनकम का 70 प्रतिशत शेयर सीधे देगा। स्थानीय कारोबारों की डिजिटल जरूरतों से लेकर कंटेंट के जरिए कमाई तक, इस मॉडल का उद्देश्य युवाओं के लिए अपने क्षेत्र में रोजगार और भागीदारी के अवसर तैयार करना है।

कंपनी के संस्थापक और सीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह सोशल मीडिया और सिविल सोसाइटी को हाइपरलोकल स्तर पर जोड़ने का प्रयास है, जिसमें स्थानीय लोग कंटेंट बनाने और कनेक्टेड रहने से लेकर कारोबारों तथा सेवाओं के संचालन तक में भागीदार हों। कंपनी इस स्थानीय डिजिटल इकोसिस्टम को अगले 5 से 7 वर्षों में देश के हर जिले तक पहुंचाना चाहती है। इसमें स्थानीय खबरें, आसपास की रेलेवेंट जानकारियां, एजुकेशनल, सिविल और प्रशासनिक सूचनाएं, लोकल एग्जाम और जॉब्स से जुड़ी जानकारी प्राथमिकता पर उपलब्ध होंगी।

लोकल एमएसएमई और ग्रामीण ई-कॉमर्स के उत्पाद तथा सेवाएं खोजी जा सकेंगी, जबकि विज्ञापन के जरिए कारोबारी आसपास के ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे। आम जनता, कारोबारियों, प्रशासन और स्थानीय सोसाइटीज को एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़कर स्थानीय सेवाओं, रोजगार और इकोनॉमी को मजबूत करना इसका लक्ष्य है।

हाइपरलोकल टेक्नोलॉजी के तहत महाराष्ट्र के नाशिक से इस्तेमाल करने वाले यूजर को वहां की खबरें और रेलेवेंट कंटेंट प्रायोरिटी में दिखते हैं। इसी तरह बिहार के यूजर को उसके अपने क्षेत्र की खबरों और जानकारी में प्राथमिकता मिलती है। इस नेटवर्क के केंद्र में जेडकेटीओआर का ऑल इन वन सुपर सोशल मीडिया ऐप है, जिसमें स्टेटस, फीड्स, नेटवर्किंग, शॉर्ट और लॉन्ग वीडियो प्लेटफॉर्म, चैनल्स, क्लिप्स, पेजेज और कम्युनिकेशन की सुविधाएं एक ही जगह मौजूद हैं।

कंपनी के अनुसार, मास पब्लिक बीटा टेस्टिंग के दौरान कुछ ही महीनों में प्लेटफॉर्म ने एक मिलियन से ज्यादा यूजर्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। इस्तेमाल का अनुभव पारंपरिक सोशल मीडिया जैसा है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसकी व्यवस्था बिहेवियर ट्रैकिंग या एल्गोरिदम के जरिए फीड पुश करने पर आधारित नहीं है। जीरो नॉलेज सर्वर आर्किटेक्चर, जीरो बिहेवियरल ट्रैकिंग, नो प्रोफाइलिंग और नो यूआरएल टेक्नोलॉजी को सॉफ्टा प्राइवेसी एंड डाटा सेफ्टी बाई डिजाइन की बुनियाद बताती है। इसका उद्देश्य डेटा का मिसयूज रोकना, ऑनलाइन आजादी और डिजिटल डिग्निटी को सुरक्षित रखना तथा उन लोगों को भी अधिकतम प्राइवेसी और सुरक्षा देना है, जिन्हें प्राइवेसी और डेटा सेफ्टी की जानकारी नहीं है। ऐप में सॉफ्टा द्वारा विकसित टोला एआई की वीडियो डिटेक्टिंग लेयर, वीडीएल, भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, यह अनसोशल और नग्नता वाले कंटेंट की स्वतः पहचान कर प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरा रखने में मदद करती है।

जेडकेटीओआर प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है तथा भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में डाउनलोड और इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिंह इस पहल को भारत की उस 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी के लिए समर्पित बताते हैं, जो उनके मुताबिक तेज रफ्तार टेक्नोलॉजी के दौर में पीछे छूट गई है। उनका मानना है कि ग्रामीण भारत को डिजिटलाइज करते समय उसकी भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का सम्मान जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775104 Articles

Share this story