खाना बनाने के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
खाना बनाने के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत


अररिया, 27 नवम्बर(हि.स.)। अररिया में शुक्रवार को रसोई में खाना बनाते समय सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। घटना पलासी प्रखंड के डेंगा गांव की है। महिला सुखशेना पंचायत के डेंगा गांव, वार्ड नंबर 13 की तहजीबा है।

परिजन मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि तहजीबा घर की रसोई में खाना बना रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया।तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जोकीहाट रेफरल अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया,लेकिन सदर अस्पताल में लाने से पहले ही महिला की मौत हो गई। इन ड्यूटी चिकित्सक ने शरीर में पूरी तरह विष फैल जाने के कारण महिला की मौत हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story