15 ग्राम ब्राउन शुगर और 32 हजार नेपाली मुद्रा सहित अन्य समानों के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
15 ग्राम ब्राउन शुगर और 32 हजार नेपाली मुद्रा सहित अन्य समानों के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 29 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन के जोगबनी एफ समवाय की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ मिलकर जोगबनी टिकुलिया बस्ती शनि मंदिर के पास एक तस्कर को 15 ग्राम ब्राउन शुगर,32 हजार रूपये नेपाली मुद्रा,एक एंड्रॉयड मोबाइल,वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाला पेन ड्राइव के साथ गिरफ्तार किया।एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।गिरफ्तार तस्कर जोगबनी हाजीगंज वार्ड संख्या 19 का रहने वाला 25 वर्षीय मो.इस्लाम अंसारी है।

जोगबनी थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बुधवार काे जानकारी देते हुए बताया कि युवक के शर्ट के जेब से काले रंग के दो प्लास्टिक की पुड़िया में मिले पदार्थ का नारकोटिक्स डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर पदार्थ ब्राउन शुगर पाया गया।गिरफ्तार तस्कर ने स्वीकार किया कि वह फारबिसगंज से ब्राउन शुगर लाकर हाजीगंज इलाके में बिक्री करने का काम करता है।मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जोगबनी थाना में कांड दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story