10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

WhatsApp Channel Join Now
10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त


कटिहार, 14 नवंबर (हि.स.)। कटिहार जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया बेलौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने बघवा पुल के पास वाहन जांच के दौरान 102.18 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के कालीदासपुर निवासी वसीम अख्तर (26 वर्ष, पिता- जमील अख्तर) और गुलाम सरवर (21 वर्ष, पिता- अबुल हसन) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक बघवा पुल के रास्ते अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बघवा पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया।

पकड़े गए दोनों युवकों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 102.18 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में बलिया बेलौन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story