बिहार के सीवान में पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट एक ही परिवार के तीन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बिहार के सीवान में पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट एक ही परिवार के तीन की मौत


सीवान, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार में जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और उनकी बेटी—की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 20 से 25 मिनट तक लगातार धमाके होते रहे। धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर भय और दहशत का माहौल बन गया।

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, विस्फोट के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गयी। सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए करीब आठ एंबुलेंस तैनात की गयीं लेकिन, आसपास के मकानों में रखे पटाखों में लगातार हो रहे विस्फोट से बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story