शगुन ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में एसआईटी का गठन

WhatsApp Channel Join Now
शगुन ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में एसआईटी का गठन


अररिया, 18 नवम्बर(हि.स.)।

अररिया एसपी आवास से महज दो सौ मीटर की दूरी पर गैस कटर से शगुन ज्वैलरी शॉप में हुए भीषण चोरी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।मामले के उद्भेदन को लेकर एसपी जितेन्द्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही विशेष अनुसंधान दल अर्थात एसआईटी का गठन किया है।सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

मामले को लेकर अररिया जिला पुलिस की ओर से एक रिलीज जारी की गई है।जिसमें बताया गया कि चोरों ने बीती रात पीछे के दरवाजे से शगुन ज्वैलर्स दुकान में प्रवेश किया।जिसके बाद उन्होंने दुकान का शटर काटकर स्वर्णाभूषण की चोरी की।सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है।जारी रिलीज में बताया गया कि घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।साथ ही अन्य संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।कांड के शीघ्र उद्भेदन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story