सड़क हादसे में सिसवन प्रखंड के कार्यपालक सहायक की मौत, परिजनों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश

WhatsApp Channel Join Now

सीवान, 20 जून (हि.स.)।

जिले में मैरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोहनपुर और रामपुर के बीच हुए सड़क हादसे में सिसवन प्रखंड में कार्यरत एक कार्यपालक सहायक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार निवासी स्वर्गीय बाबूलाल प्रसाद के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। वह सिसवन प्रखंड के सिसवा पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर पदस्थापित थे। घटना की सूचना मिलते ही सीवान दौरे पर आए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.जानकारी के अनुसार, संजय कुमार गुरुवार को अपने निजी कार्य से बाइक से गोरखपुर गए थे। लौटने के दौरान मैरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सोहनपुर और रामपुर के बीच उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन शव को लेकर सीवान पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.संजय कुमार के निधन की खबर मिलते ही सिसवन प्रखंड कार्यालय, सिसवा पंचायत तथा उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story