आपदा प्रबंधन के तहत उपविकास आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा
नालंदा, 18 जून (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में आज गुरुवार को रंजन कुमार चौधरी प्रभारी उप विकास आयुक्त - सह - अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन नालन्दा की अध्यक्षता में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परिषद् के सदस्यों द्वारा उपभोक्ताओं के मध्य उनके अधिकारों के संबंध में जागरूकता फैलाने, उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण करने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गयी।उपभोक्ताओं के मध्य जागरूकता फैलाने के संबंध में सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि सरकारी पंचायत भवन में सुगोचर स्थान पर एक बड़ा पोस्टर लगाया जाय जिसमें उपभोक्ताओं के अधिकार एवं उसके संरक्षण से संबंधित विवरणी स्पष्ट रूप से स्थानीय भाषा में उल्लिखित हो जिससे पंचायत भवन में आने वाले उपभोक्ता अपने अधिकारों को जान सकें।
साथ ही माह में कम से कम एक बार पंचायत भवन में स्थानीय जन प्रतिनिधियों यथा मुखीया, वार्ड सदस्य की उपस्थिति में उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित एक सेमिनार के आयोजन करने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में भी उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित सेमिनार का आयोजन करने का निदेश दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

