31वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए एलआईसी अभिकर्ता घनश्याम मल्लिक,कर्मचरियों और एजेंटों ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
31वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए एलआईसी अभिकर्ता घनश्याम मल्लिक,कर्मचरियों और एजेंटों ने दी श्रद्धांजलि


अररिया, 30 अक्टूबर(हि.स.)। फारबिसगंज बियाडा स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को एलआईसी के एजेंट रहे स्व.घनश्याम मल्लिक को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लाइफ इंश्योरेंस एजेंस एसोसिएशन के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक रूपेश रौशन,विकास अधिकारी राजीव कुमार,अनुराग पाठक,श्वेतप्रकाश,अभिकर्ता संघ के सचिव अशोक कुमार,मनोज मल्लिक,संजीव कुमार,संजीव झा,चंद्रप्रकाश,गोपाल कुमार,विक्रम मल्लिक,दीपक कुमार,चंदन सोनू,ओमप्रकाश गुप्ता,अमित चौधरी सहित एलआईसी कार्यालय के कर्मचारियों और अभिकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और घनश्याम मल्लिक को अभिकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story