होटल-रेस्टोरेंट में कोयले के चूल्हे, गैस की किल्लत का असर

WhatsApp Channel Join Now
होटल-रेस्टोरेंट में कोयले के चूल्हे, गैस की किल्लत का असर


भागलपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले में गैस की किल्लत अब रसोई से निकलकर सीधे बाजार तक पहुंच गई है। इसका सबसे ज्यादा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर देखने को मिल रहा है। जहां आधुनिक किचन अब फिर से पुराने दौर की ओर लौटते नजर आ रहे हैं।

गैस सिलेंडर की कमी ने मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि अब कोयले के चूल्हे पर मिठाइयाँ तैयार की जा रही हैं। धुएं और धीमी आंच के बीच काम करना मजबूरी बन गया है।

रेस्टोरेंट के स्टाफ बताते हैं कि गैस नहीं मिलने की वजह से वे पहले जितनी मिठाइयाँ नहीं बना पा रहे हैं। उत्पादन घट गया है और ग्राहकों की मांग पूरी करना चुनौती बन गई है। वहीं व्यवसायियों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो स्वाद के साथ-साथ कारोबार पर भी इसका कड़वा असर और गहराता जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story